

इन दिनों सोशल मीडियापर एक AI-जनरेटेड आर्ट खूब ट्रेंड कर रहा है। हम बात कर रहे हैं ChatGPT के नए फीचर स्टूडियो घिबली-स्टाइल इमेज की।
Image Source : Instagramबॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर राजनीतिक हस्तियों तक की इंटरनेट पर ऐसी तस्वीरें भरी पड़ी हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि ये मानो वे सीधे मियाजाकी आर्ट स्टूडियो से निकली हों।
Image Source : Instagramअब AAP नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पर भी घिबली का फीवर चढ़ गया है। इंस्टाग्राम पर राघव ने अपने और परिणीति के पांच खूबसूरत AI-जनरेटेड फोटो शेयर किए हैं।
Image Source : Instagramराघव चड्ढा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक उनकी शादी की फोटो है, जिसमें राघव, परिणीति के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramएक अन्य तस्वीर में परिणीति गुलाबी सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं राघव चड्ढा ग्रीन आउटफिट में हैं। दोनों हाथों में हाथ थामे टहलते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramवहीं तीसरी फोटो में परिणीति और राघव आस्था में लीन नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ जोड़े प्रार्थना करते देखे जा सकते हैं।
Image Source : Instagramचौथी फोटो एक विंबलडन फिनाले की है, जहां दोनों साथ पोज देते देखे जा सकते हैं। दोनों का क्यूट अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Image Source : Instagramराघव चड्ढा ने अपनी शादी की एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी दुल्हनिया यानी परिणीति का हाथ थामे साथ चलते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया यूजर्स के बीच परिणीति और राघव चड्ढा की ये घिबली इमेजेस काफी पसंद की जा रही हैं। कई यूजर कमेंट करते हुए फोटोज पर प्यार बरसा रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : कड़कती गर्मी मिटाने बीच पर पहुंची नेहा शर्मा, फैन्स को भाया लुक