

आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को होटल रवाना किया गया।
Image Source : Viral Bhayaniउनके आने से पहले राघव और परिणीति के वेलकम के लिए उदयपुर एयरपोर्ट पर शाही तैयारी की गई थी। सुबह से ही यहां ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करने के लिए लोग खड़े दिखाई दिए।
Image Source : Viral Bhayaniराजस्थानी अंदाज में कपल का शाही वेलकम किया गया। दोनों का लुक काफी कूल था। दोनों ने ही कैजुअल आउटफिट कैरी किए थे।
Image Source : Viral Bhayaniदोनों की सिक्योरिटी को देखते हुए राजस्थान पुलिस के साथ पंजाब से आए बॉडी गार्ड को भी तैनात किया गया। परिणीति और उनका परिवार होटल लीला पैलेस में रुकेगा।
Image Source : Viral Bhayaniएयरपोर्ट से लेकर जेटी तक स्पेशल सिक्योरिटी मौजूद रहेगी। इतना ही नहीं शाही शादी को देखते हुए झील के बीच भी सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं।
Image Source : Viral Bhayaniइसके अलावा 100 से ज्यादा प्राइवेट गार्ड भी इस इवेंट पर नजर रखेंगे। कुल मिलाकर शादी में सिक्योरिटी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
Image Source : Viral Bhayaniइस रॉयल वेडिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा देश के अन्य राजनेता होंगे।
Image Source : Viral Bhayaniदिल्ली व पंजाब के सीएम 23 सितंबर शनिवार की शाम उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोनो ही मुख्यमंत्री शादी में शामिल होने के लिए होटल पहुंचेंगे। (Input- भगवान प्रजापत)
Image Source : Viral BhayaniNext : Shah Rukh Khan के बाद Shilpa Shetty पहुंचीं बप्पा के द्वारे, बारिश में भीगते हुए रेमो डिसूजा ने भी किए लाल बाग के राजा के दर्शन