

परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अकसर फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramपरिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज की शूटिंग में बीजी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।
Image Source : Instagramपरिणीति ने शेयर करते हुए लिखा, 'नाइट शूट में एक बार फिर आपका स्वागत है।' इसी के साथ उन्होंने एक उल्टी करने वाली इमोजी भी शेयर की।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने अगली वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'नाइट शूट की हैटर। वहीं दूसरी पोस्ट में लिखा, 'पर इसकी लवर।'
Image Source : Instagramपरिणीति ने रात के समय हो रही शूटिंग की वीडियो भी शेयर की। इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस के साथ इस वेब सीरीज में सोनी राजदान, जेनिफर विंगेट, हरलीन सेठी, ताहिर राज भसीन, अनुप सोनी, सुमित व्यास और चैतन्य चौधरी भी दिखाई देगें।
Image Source : Instagramये वेब सीरीज एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और सपना मल्होत्रा द्वारा निर्देशक किया जा रहा है। इस सीरीज से परिणीति ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।
Image Source : Instagramपरिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में कमाल की एक्टिंग की थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
Image Source : Instagramपरिणीति चोपड़ा अब तक 'हंसी तो फसी', 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल', 'गोलमाल अगेन', 'केसरी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फैंस अब उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का बेसब्री से इंंतजार कर रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : प्राजक्ता ने मंगेतर की गोद में बैठ कर दिए पोज, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने