

बॉलीवुड में इस साल कई एक्ट्रेस को अपना लाइफ पार्टनर मिल गया। उन्होंने साल 2023 में झटपट शादी भी कर ली। अब ये एक्ट्रेस अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी।
Image Source : Instagramपरिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी किसी त्योहार से कम नहीं थी। अब परिणीति अपने प्यार के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
Image Source : Instagramसिद्धार्थ-कियारा इस साल शादी करने वाले कपल्स में सबसे ज्यादा चर्चित रहे। ऐसे में कियारा का भी ये पहला करवा चौथ होने वाला है।
Image Source : Instagramप्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने भी इसी साल यानी 7 जून 2023 को शादी की। एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अश्लेश सजलानी के साथ सात फेरे लिए। अब एक्ट्रेस पहली बार करवा चौथ मनाएंगी।
Image Source : Instagramअथिया शेट्टी-केएल राहुल ने भी इस साल शादी की। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर हुई थी। अब अथिया अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
Image Source : Instagramस्वरा भास्कर-फहाद अहमद ने भी फरवरी 2023 में शादी की थी। इसके बाद जून में स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई और 23 सितंबर को दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। अब स्वारा अपनी कंप्लीट फैमिली संग करवा चौथ मनाएंगी।
Image Source : Instagramमसाबा गुप्ता ने भी इस साल सत्या दीप मिश्रा से शादी की। अब एक्ट्रेस और डिजाइनर अपने पति के लिए व्रत रखेंगी।
Image Source : InstagramNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल