

शादी के बाद जब परिणीति चोपड़ा पहली बार दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्रीन सूट में दिखीं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।
Image Source : Viral Bhayaniइस दौरान राघव की दुल्हनिया ने ट्रेडिशनल आउट पहने गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए अपने लुक से फैन्स का दिल चुरा लिया।
Image Source : Viral bhayaniवैसे परिणीति ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की बहुत सी दुल्हनियों ने शादी के बाद अपनी एक चुटकी सिंदूर वाले लुक्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
Image Source : Instagramशादी के बाद जैसलमेर से अपने ससुराल दिल्ली पहुंचीं कियारा आडवाणी के सिंदूर वाले लुक ने भी सभी का दिल जीत लिया था।
Image Source : Designलाल रंग का सूट, कानों में झुमके और मांग में सिंदूर लगाए जब कियारा एयरपोर्ट से बाहर आईं तो सब बस उन्हें देखते ही रह गए।
Image Source : Designकैटरीना कैफ का बहुरानी वाला लुक भला कैसे भूल सकते हैं। कैटरीना जब मालदीव में हनीमून मनाकर पति संग ससुराल पहुंची थीं तब उनकी मांग में भी सिंदूर दमक रहा था।
Image Source : Designगुलाबी सूट, चूड़ा , मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाकर कटरीना ने ससुराल में ग्रहप्रवेश किया था, तब कैटरीना के इस लुक की भी काफी तारीफ हुई थी।
Image Source : Designयामी गौतम ने 'उरी' फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की है। शादी के बाद यामी की फर्स्ट अपीयरेंस की फोटो उनके होमटाउन से ही सामने आ गई थी।
Image Source : Designइस दौरान मांग में सिंदूर भरे यामी ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद सुंदर नज़र आई थीं।
Image Source : Design14 नवंबर 2018 को दीपिका और रणवीर ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी और जब ये जोड़ा भारत लौटा तो इनसे नजरें हटाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था।
Image Source : Designऑफ व्हाइट सूट पर लाल बनारसी दुपट्टा ओढ़े दीपिका ने मांग में सिंदूर लगा रखा था, जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रही थीं।
Image Source : Designइटली में शादी कर देश लौटीं अनुष्का शर्मा ने दिल्ली में हुए रिसेप्शन में मांग में सिंदूर लगाकर सारी महफिल लूट ली थी।
Image Source : Designप्रियंका चोपड़ा की शादी और उनके सिंदूर लुक को कौन भूल सकता है भला।
Image Source : Designशादी के बाद प्रियंका ग्रीन कलर की साड़ी में एयरपोर्ट पर नज़र आईं तो फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। इस दौरान उनकी मांग में भरा सिंदूर लोगों का दिल जीत रहा था।
Image Source : Designविद्या बालन ने भी शादी के बाद मीडिया में पहली अपीयरेंस दी तो उनके लुक ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी। सुर्ख साड़ी पर गोल्डन ज्वैलरी और मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगीं।
Image Source : DesignNext : Rubina Dilaik ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप