

अनुपमा से गायब होने वाला ये किरदार पारितोष का है। केदार आशीष ने शो को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है।
Image Source : Instagramपारस कलनावत समर का किरदार निभाते थे। पारस ने शो छोड़कर 'झलक दिखलाजा' में हिस्सा लिया था और अब वो 'कुंडली भाग्य' में नजर आते हैं।
Image Source : Instagramअनघा भोसले ने अनुपमा के बेटे समर की गर्लफ्रेंड नंदिनी का रोल प्ले किया था। वो भी शो छोड़कर धर्म की राह पर निकल पड़ीं।
Image Source : Instagramराखी दवे यानी तस्नीम शेख भी लंबे अर्से से शो में नजर नहीं आईं। उनका रोल अचानक ही शो से खत्म कर दिया गया।
Image Source : Instagramपाखी का रोल निभाने वाली मुस्कान बामने ने भी शो को अलविदा कह दिया है। दरअसल एक्ट्रेस मां का रोल प्ले नहीं करना चाहती थीं।
Image Source : Instagramसमर के रोल में नजर आने वाले सागर पारिख के ट्रैक को भी उनकी मौत दिखाकर खत्म कर दिया गया था।
Image Source : Instagramरुशाद राना ने काव्या के एक्स हस्बैंड अनिरुद्ध का किरदार निभाया था। शो से उनका ट्रैक खत्म होते ही उनका भी पत्ता साफ हो गया।
Image Source : Instagramअनेरी वजानी अनुज कपाड़िया की बहन मालविका का रोल निभाती थी। 'खतरों के खिलाड़ी 12' के चलते एक्ट्रेस ने शो छोड़ा था।
Image Source : Instagramअपूर्व अग्निहोत्री बहुत कम दिनों के लिए शो से जुड़े। उन्होंने डॉक्टर का किरदार निभाया था। जल्द ही उन्हें भी शो छोड़ना पड़ा।
Image Source : Instagramनीतेश पांडे ने शो में अनुज के दोस्त का किरदार निभाया। वो देविका के लव इंट्रेस्ट बने दिखे। हाल में ही एक्टर की मौत हो गई।
Image Source : Instagramवनराज की बहन डॉली यानी अनुपमा की ननद का किरदार एकता सरैया ने निभाया था। एक्ट्रेस का ट्रैक भी अचानक ही खत्म हो गया।
Image Source : Instagram'अनुपमा' में अल्मा हुसैन ने बरखा की बेटी सारा का किरदार निभाया था। उनका किरदार भी छोटा था और कुछ दिनों में ही खत्म हो गया।
Image Source : Instagramअनुपमा की ननद डॉली के पति परेश भट्ट का रोल निभाने वाले संजय धमेचा भी अब शो से गायब हो गए हैं।
Image Source : Instagramमाया का किरदार भी अचानक ही खत्म किया गया। शो में छवि के किरदार की मौत दिखाई गई।
Image Source : Instagramऋतुराज सिंह भी शो का हिस्सा बने थे। यशपाल के किरदार में उनकी शो में एंट्री हुई ही थी कि उसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो गई
Image Source : InstagramNext : GHKKPM के इस रोमांटिक कपल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री के दीवाने हैं फैंस