

टीवी पर 'फुलवा' शो काफी हिट था। इसको देखना लोग काफी पसंद करते थे। इसमें एक छोटी बच्ची फुलवा की कहानी दिखाई गई थी।
Image Source : Instagramफुलवा विद्रोही विचारधारा रखती थी। फुलवा का किरदार जन्नत जुबैर ने निभाया था। अब 12 साल बाद जन्नत काफी बड़ी हो गई हैं।
Image Source : Instagram22 साल की जन्नत जुबैर ने 10 साल की उम्र में फुलवा का रोल अदा किया और वो घर-घर में इसी नाम से पॉपुलर हो गईं।
Image Source : Instagramहमेशा सूट, टूटी चप्पल और चोटी बनाए शो में नजर आने वाली जन्नत जुबैर रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और हसीन हैं।
Image Source : Instagramजन्नत जुबैर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं।
Image Source : Instagram'तू आशिकी', 'आपके आ जाने से' जैसे टीवी शो में काम करने वाली जन्नत अब एक्टिंग से ज्यादा कॉन्टेंट क्रिएशन की दुनिया में फेमस हैं।
Image Source : Instagramजन्नत जुबैर के इंस्टाग्राम पर लगभग 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अब व्लॉगिंग भी करती हैं और यूट्यूब पर उनके ब्लॉग्स अकसर ट्रेंडिंग रहते हैं।
Image Source : Instagramयूट्यूब पर 5.22 मिलियन फॉलोअर्स वाली जन्नत जुबैर, म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आया करती हैं और आखिरी बार उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' में देखा गया।
Image Source : Instagramबतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं। वो लग्जरी कपड़ों से लेकर लग्जरी हैंडबैग कैरी करती हैं।
Image Source : Instagramछोटी सी उम्र में ही जन्नत जुबैर ने मुबंई में महंगा घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी खरीद ली हैं। उनके भाई और परिवार वालों के साथ मिलकर वो अपने व्लॉगिंग करियर को आगे ले जा रही हैं।
Image Source : InstagramNext : 'एक हजारों में मेरी बहना' की सीधी-सादी बहनें, अब दिखती हैं इतनी ग्लैमरस