

टेलीविजन इंडस्ट्री के कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जो घर-घर में जाने पहचाने जाते हैं और उन्हें बहुत पसंद भी किया जाता है। उन्ही में एक आरिया सकारिया हैं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में'आरिया सकारिया ने सई और विराट की बेटी बनकर शो में एंट्री की थी। वहीं इन दिनों भाविका शर्मा सवी का रोल प्ले कर रही हैं।
Image Source : Instagramस्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों लोगों का खूब दिल जीत रहा है। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह ने सीरियल में अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया।
Image Source : Instagramवहीं आयशा सिंह उर्फ सई की ऑन स्क्रीन बेटी आरिया सकारिया ने इस शो में सवी के बचपन का रोल प्ले कर दर्शकों के दिलों पर राज करने लगी। आरिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Image Source : Instagramआरिया सकारिया क्यूटनेस में भी किसी चाइल्ड आर्टिस्ट से कम नहीं है। सवी के नाम से मशहूर आरिया एक बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट और मॉडल हैं।
Image Source : Instagramआयशा सिंह की ऑन स्क्रीन बेटी आरिया सकारिया को एक्टिंग के साथ-साथ डांस करने का भी शौक है। वह सोशल मीडिया पर अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagram'गुम है किसी के प्यार में' काम करने से पहले वह 'छोटी सरदारनी' में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऑल्ट बालाजी के लिए एक वेब सीरीज भी की है।
Image Source : Instagramबहुत कम लोग जानते हैं कि पूजा भट्ट निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' में भी आरिया ने एक बाल कलाकर की भूमिका निभाई थी।
Image Source : InstagramNext : डॉल की तरह खूबसूरत हैं मिस वर्ल्ड 2024 Krystyna Pyszkova, तस्वीरें देख हो जाएंगे लट्टू