

टेलीविजन इंडस्ट्री के कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं जो घर-घर में जाने पहचाने जाते हैं और उन्हें बहुत पसंद भी किया जाता है। इतना ही नहीं लोग उन्हें उनके स्क्रीन नाम से बुलाते हैं।
Image Source : Instagramस्टार प्लस के फेमस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' काम कर कई चाइल्ड आर्टिस्ट दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला है।
Image Source : Instagramसीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट आरिया सकारिया ने सवी का किरदार निभाया था। उन्होंने शो के जरिए दर्शकों का खूब एंटरटेन किया है।
Image Source : Instagramवहीं टीवी के जूनियर हैरी पॉटर के नाम से पॉपुलर 'गुम है किसी के प्यार में' विनायक का रोल निभाने वाले तन्मय ऋषि भी लिस्ट में शामिल हैं।
Image Source : Instagramबता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' के अलावा तन्मय ऋषि ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है।
Image Source : Instagramनिर्माता राजेश राम सिंह अपने पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नए चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं।
Image Source : Instagramचाइल्ड आर्टिस्ट अमायरा खुराना लीप के बाद 'गुम है किसी के प्यार में' एक स्पेशल किरदार में नजर आने वाली हैं। इस एंट्री के बाद टीआरपी लिस्ट में इस शो को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।
Image Source : Instagramबता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' अमायरा खुराना सवी की गोद ली गई बेटी का रोल प्ले करते दिखाई देने वाली है। ये नई बाल कलाकार टीवी जगत में धूम मचाने के लिए तैयार है।
Image Source : Instagramतन्मय ऋषि और आरिया सकारिया के बाद अमायरा खुराना 'गुम है किसी के प्यार में' बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आने वाली है। अपनी क्यूटनेस अमायरा खुराना दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है।
Image Source : InstagramNext : व्हाइट साटन गाउन में कुछ यूं संवरीं राधिका मर्चेंट कि मानों जमी पर उतर आई हो अप्सरा