

प्राजक्ता कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।
Image Source : Instagramप्राजक्ता कोहली और वृषांक खनाल 13 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी की रस्में जोरों-शोरों से चल रही है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने अब अपने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की फोटो और वीडियो पोस्ट की है, जिसमें कपल का पूरा परिवार मस्ती करते नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramतस्वीरों में एक्ट्रेस अपने सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं उनके होने वाले पती वृषांक खनाल भी काफी गुड लुकिंग लग रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की इस तस्वीर में वृषांक प्राजक्ता को किस करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। कपल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इतना ही नहीं स्टार्स भी कमेंट बॉक्स में उनपर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
Image Source : Instagramप्राजक्ता और वृषांक की शादी की रस्मों में केवल उनके परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद हुए हैं। कपल ने अपनी शादी बड़ी सिंपल तरीके से करने का फैसला लिया है। इस वजह से उनके फैंस की उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
Image Source : Instagramवृषांक खनाल ने भी अपने इन खास पलों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में क्यूट सा इमोजी शेयर की है।
Image Source : Instagramउनकी इन फोटो को देख फैंस कपल को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं आप दोनों के लिए।' वहीं एक और ने लिखा, 'फाइनली दोनों शादी कर रहे हो।'
Image Source : Instagramप्राजक्ता कोहली एक फेमस यूट्यूबर होने के साथ-साथ बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। इतना ही नहीं वह ओटीटी पर भी धूम मचा रही हैं। वहीं उनके होने वाले पति वृषांक खनाल एक वकील हैं।
Image Source : InstagramNext : भारत-पाकिस्तान मैच देखने दुबई पहुंची एक्ट्रेस, फोटो शेयर कर दिखाया खूबसूरत अंदाज