महाराष्ट्रीयन लुक में छाई प्राजक्ता, हाथों में हरी चूड़ियां, लाल साड़ी में म्यूजिकल नाइट किया एंजॉय

महाराष्ट्रीयन लुक में छाई प्राजक्ता, हाथों में हरी चूड़ियां, लाल साड़ी में म्यूजिकल नाइट किया एंजॉय

Image Source : Instagram

प्राजक्ता कोहली और वृषांक खनाल 13 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज 25 फरवरी 2025 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Image Source : Instagram

प्राजक्ता कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर बीती रात के जश्न की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image Source : Instagram

प्राजक्ता कोहली ने जश्न में महाराष्ट्रीयन लुक कैरी किया, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह लाल साड़ी के साथ हाथों नें हरी चूड़ियां पहने दिखाई दी।

Image Source : Instagram

प्राजक्ता ने सिंपल सी नथ के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं वृषांक ने बैल्क आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वो काफी गुड लुकिंग लग रहे थे।

Image Source : Instagram

तस्वीरों में कपल डांस करते हुए काफी खुश लग रहे हैं। प्राजक्ता कोहली का सिंपल लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Image Source : Instagram

वृषांक खनाल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। दोनों अपने लुक को लेकर भी खूब लाइमलाइट लूट रहे हैं।

Image Source : Instagram

कपल अपनी शादी को बहुत ही सिंपल तरीके से करने वाले हैं। कपल की शादी की रस्मों में केवल परिवार और करीबी दोस्त मौजूदगी में होगी।

Image Source : Instagram

कपल ने हाल ही में अपने हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की थी जो अभी तक चर्चा में है।

Image Source : Instagram

प्राजक्ता कोहली और वृषांक खनाल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो को पोस्ट करते रहते हैं।

Image Source : Instagram

Next : प्राजक्ता ने मंगेतर की गोद में बैठ कर दिए पोज, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने