

युविका चौधरी ने 19 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया, इस मौके पर जब प्रिंस अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर नहीं आए तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Image Source : Instagramएक्टर ने हाल ही में ट्रोल्स को एक व्लॉग शेयर किया , जिसमें उन्होंने बताया कि जब युविका की डिलीवरी हुई वह शूटिंग में थे। ऐसे में युविका ने उन्हें डिलीवरी की जानकारी नहीं दी।
Image Source : Instagramइसके साथ ही प्रिंस ने ये भी बताया कि बेटी के जन्म के बाद युविका अपने मायके चली गईं। उन्होंने अपनी मां और भाभी के कहने पर मायके जाने का फैसला लिया।
Image Source : Instagramइस व्लॉग के बाद फैंस को प्रिंस और युविका के बीच 'कुछ गड़बड़' होने का शक होने लगा, लेकिन अब फैंस की ये गलतफहमी भी दूर हो गई है।
Image Source : Instagramदरअसल, आज प्रिंस नरूला का 34वां बर्थडे है और उन्होंने अपना ये जन्मदिन अपनी नन्ही परी के साथ सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagramप्रिंस ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह गोद में अपनी बेटी को लिए नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को शेयर करते हुए अब प्रिंस ने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। अभिनेता ने अपने बर्थडे पर बेटी के नाम से पर्दा उठा दिया है।
Image Source : Instagramअभिनेता ने फोटोज पोस्ट करते हुए बताया कि वह रोडीज की शूटिंग छोड़कर अपनी बेटी से मिलने पहुंचे हैं। बेटी को देखकर वह अपनी 3 घंटे की फ्लाइट, 14 घंटे के रोड सफर की सारी थकान भी भूल गए।
Image Source : Instagramप्रिंस ने फोटोज शेयर करते हुए अपने पोस्ट के आखिरी में बेटी के नाम का खुलासा किया। उन्होंने पोस्ट में #Prileen लिखा है, जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि कपल ने बेटी का नाम प्रिलीन रखा है।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में इन जोड़ियों की हुई दो बार शादी, फिर भी टीआरपी में डूबी नैया