अलगाव की अफवाहों के बीच साथ आया स्टार कपल, बेटी संग किया सेलिब्रेशन

अलगाव की अफवाहों के बीच साथ आया स्टार कपल, बेटी संग किया सेलिब्रेशन

Image Source : Instagram

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने एक नए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अलगाव की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

Image Source : Instagram

लंबे वक्त से कपल के अलगाव की खबरों ने सोशल मीडिया को घेर रखा था। अब दोनों ने अपने खास पलों को दिखाते हुए इन पर विराम लगाया है।

Image Source : Instagram

मंगलवार को प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ लोहड़ी सेलिब्रेशन की मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं।

Image Source : Instagram

इन तस्वीरों में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी साथ नजर आए। इसके साथ ही इनमें उनकी प्यारी न्यू बॉर्न बेटी की भी झलक दिखी।

Image Source : Instagram

तस्वीरों में कपल बेटी को लाड-प्यार करता नजर आया। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए रोडीज गैंग लीडर ने लिखा, 'हमारी पहली लोहड़ी, फैमिली के साथ।'

Image Source : Instagram

इस अवसर पर प्रिंस ने सफेद कुर्ता पहना था और अपनी बेटी को गोद में लिया था, जबकि युविका ने लाल और पीले रंग का सूट कैरी कियाष

Image Source : Instagram

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों एक साथ मुस्कुराते हुए काफी खुश नजर आए। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि अब इन्हें किसी की नजर न लगे।

Image Source : Instagram

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच अलगाव की अफवाहें बेटी के जन्म के बाद शुरू हुईं, जब दोनों अलग-अलग सोशल मीडिया पर अपडेट देने लगे।

Image Source : Instagram

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने एक-दूजे से नाराजगी भी ब्लॉग्स में जाहिर की। वैसे बता दें, कपल की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी और फिर दोनों ने शादी कर ली।

Image Source : Instagram

Next : प्रभास के फैंस को मिला पोंगल का सरप्राइज, 'द राजा साब' बनकर आ रहे हैं सुपरस्टार, नया पोस्टर हुआ रिलीज