

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा 7 फरवरी को अपनी मंगेतर नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हैं।
Image Source : Instagramअब, भाई की शादी के एक दिन बाद, PeeCee ने सिद्धार्थ और नीलम की शादी की खूसबूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिनमें कई प्यार भरे पल देखने को मिल रहे हैं।
Image Source : Instagramप्रियंका ने भाई की शादी की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से एक में उन्हें सिद्धार्थ और नीलम की 'गठबंधन' की रस्म निभाते हुए देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramप्रियंका बेहद मजबूती से सिद्धार्थ और नीलम का गठबंधन करती दिखीं।
Video Source : Instagramइस बीच, अन्य वीडियो में उन्हें, निक जोनास, साथ ही उनके माता-पिता डेनिस और केविन जोनास सीनियर को बारात के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramप्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें सिद्धार्थ और नीलम को एक-दूसरे को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramएक अन्य फोटो में प्रियंका, निक, अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा और परिवार के अन्य सदस्य सिद्धार्थ और नीलम के साथ स्टेज पर पोज देते नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramअगले वीडियो क्लिप में अभिनेत्री को अपने भाई को मंडप तक ले जाते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद दुल्हन की एंट्री की एक झलक दिखाई देती है।
Video Source : Instagramआगे दूल्हे की नाक खींचने की रस्म का एक मजेदार वीडियो है। सोशल मीडिया पर प्रियंका के भाई की शादी की ये तस्वीरें-वीडियो छाए हुए हैं।
Image Source : InstagramNext : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज