

आर. माधवन, जो अपने किरदार के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 2024 में 'शैतान' में एक तांत्रिक की भूमिका निभाकर सभी को हैरान कर दिया।
Image Source : Instagramआदित्य श्रीवास्तव ने 'भक्षक' में शानदार अभिनय किया। वह एक खतरनाक खलनायक बने थे।
Image Source : Instagram'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर का विलेन लुक देख सभी हैरान रह गए। वह ऑन-स्क्रीन खलनायक बन फिल्म में लंका के रावण बन नजर आए।
Image Source : Instagramदर्शकों ने विक्रांत मैसी को एक ऐसे लुक में देख, जिसकी शायद उम्मीद भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने 'सेक्टर 36' में एक नरभक्षी सीरियल किलर की भूमिका निभाकर प्रशंसकों को चौंका दिया।
Image Source : Instagram2024 में सबसे चर्चित खलनायकों में से एक 'स्त्री 2' में सरकटा था। इसमें विलेन सुनील कुमार बने थे।
Image Source : Xजयदीप अहलावत ने 'महाराज' में जदुनाथ महाराज की भूमिका से हमें आश्चर्यचकित कर दिया।
Image Source : Instagramगुलशन देवैया, जिन्हें मिशेलिन स्टार शेफ के रूप में पेश किया गया था और बाद में 'उलझ' में एक आईएसआई एजेंट के रूप में सामने आए।
Image Source : Instagram'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में कई ग्रे किरदार थे, लेकिन जेसन शाह शो में क्रूर खलनायक थे।
Image Source : Instagramराघव को कॉमेडी छोड़ पहली बार विलेन के किरदार में देखा गया। 'किल' में एक खूनी डाकू बन उन्होंने सारी लाइमलाइट चुरा ली।
Image Source : InstagramNext : सलमान खान की इस फिल्म से चमकी थी किस्मत, फिर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगा दी झड़ी