

अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग लुक्स अभी तक लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक हर तरह के आउटफिट्स में उनका बहुत ही खूबसूरत लुक देखने को मिला है।
Image Source : Instagramपहले प्री-वेडिंग लुक्स की बात करे तो राधिका मर्चेंट ने फंक्शन के पहले दिन पिंक कलर का वर्साचे गाउन पहना था।
Image Source : Instagramउसी रात उन्होंने लंदन के डिजाइनर आशीष गुप्ता की मल्टीकलर की फ्रिंज ड्रेस भी पहनी। ये लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।
Image Source : Instagramदूसरे दिन राधिका ने भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए गोल्डन कलर के लहंगे में चार चांद लगा दिया। उन्होंने इस ऑफ शोल्डर ब्लाउज और मिरर वर्क ड्रेस में चार चांद लगा दिए।
Image Source : Instagramपहले प्री-वेडिंग के 'हस्ताक्षर' फंक्शन में राधिका मर्चेंट दुल्हन के लुक में नजर आईं। उन्होंने भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की गई लहंगा साड़ी में महफिल लूट ली।
Image Source : Instagramअंबानी परिवार ने दूसरा प्री-वेडिंग क्रूज पर होस्ट किया। जहां एक बार फिर राधिका मर्चेंट ने अपने लुक्स से सभी का दिल जीत लिया। राधिका ने इटली में अपनी दूसरी प्री वेडिंग के लिए ब्लू सिंड्रेला गाउन चुना, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : Instagramराधिका मर्चेंट ने क्रूज पार्टी के आखिरी दिन 'ला डोल्से वीटा' इवेंट में विंटेज क्रिश्चियन डायर कॉकटेल ड्रेस पहनी थी। दूसरे प्री-वेडिंग से राधिका मर्चेंट के अभी तक दो ही लुक्स सामने आए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। क्रूज पार्टी में उनके गॉर्जियस लुक ने महफिल लूट ली।
Image Source : Instagramराधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के दो प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर राधिका के प्री-वेडिंग लुक्स अभी भी छाए हुए हैं जो लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
Image Source : Instagramमुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटी अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से 12 जुलाई 2024 को होगी और इसके सभी आयोजन 3 दिन तक मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित किए जाएंगे।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी बनेगी मां, इस चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री से होगा धमाका