

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई, 2024 को एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ मुंबई के वर्ल्ड जियो सेंटर में शादी की।
Image Source : Instagramजहां राधिका वेडिंग ड्रेस में सिंपल और क्वीन स्टाइल में नजर आईं तो वहीं, उनकी विदाई का लुक भी सामने आ चुका है। अपने विदाई वाले आउटफिट में भी वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं।
Image Source : Instagramवहीं सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट के विदाई लुक्स चर्चा में बने हुए हैं, जिन्हें देख आप भी उन्हें एकटक देखते रह जाएंगे।
Image Source : Instagramअंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपनी विदाई के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक इंडियन आउटफिट में अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान खींचा।
Image Source : Instagramवहीं रिया कपूर ने राधिका मर्चेंट के विदाई लुक की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया है जिन्हें देखकर आप दिल हार बैठेंगे। राधिका ने विदाई सेरेमनी के दौरान मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था।
Image Source : Instagramरिया कपूर ने राधिका के लुक को शेयर करने के साथ ही उनके आउटफिट से जुड़ी डिटेल्स शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि विदाई में राधिका ने असली सोने का करचोबी काम से बना ब्लाउज पहना था।
Image Source : Instagramइस खूबसूरत लहंगे के साथ राधिका ने बनारसी ब्रोकोड का दुपट्टा पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने रेड और गोल्डन कलर की वेल को कैरी किया था।
Image Source : Instagramराधिका ने अपने विदाई आउटफिट को परफेक्ट मैच देने के लिए खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी। उन्होंने बालों को गजरे से सजाया था।
Image Source : Instagramराधिका ने जूलरी में हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फूल और मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। इन तस्वीरों में राधिका मर्चेंट किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं।
Image Source : Instagramराधिका मर्चेंट का विदाई लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।
Image Source : InstagramNext : बेटे अनंत की शादी में नीता अंबानी ने रचाई मेहंदी, 1 नहीं लिखवाए 8 खास लोगों के नाम