

आलिया भट्ट अपनी पूरी फैमिली के साथ वेकेशन पर थाइलैंड गई हैं। ये कपूर और भट्ट फैमिली की न्यू ईयर वेकेशन है, जिस पर सभी एक साथ हैं।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट ने इस शानदार वेकेशन की खूबसूरत झलकियां अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके सभी करीबी लोग नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramआलिया ने इस पोस्ट के जरिए खूबसूरत नजारे भी दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने समंदर किनारे बीती एक ढलती शाम की तस्वीर भी दिखाई।
Image Source : Instagram31 दिसंबर की रात भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैमिली के साथ मिलकर नए साल का जश्न मनाया, जो कि एक गार्डन एरिया में आयोजित किया गया था।
Image Source : Instagramइस वेकेशन पर नीतू कपूर भी खूब फन मूड में नजर आईं। बेटे-बहू के साथ उन्होंने भी काफी मस्ती की। आलिया भट्ट की ननद रिद्धिमा कपूर भी वेकेशन पर चिल करती दिखीं।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट के सबसे स्पेशल मोमेंट्स उनकी बेटी राहा कपूर और पति रणबीर कपूर के साथ ही बीते। सभी ने मिलकर याच पर काफी खूबसूरत वक्त गुजारा।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट भी इस वेकेशन पर अपने स्पेशल फ्रेंड के साथ नजर आईं। उन्हें भी काफी खुश देखा गया। बहन के साथ भी आलिया ने अच्छा वक्त बिताया है।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट की इस फैमिली वेकेशन पर उनके और रणबीर कपूर के खास दोस्त निर्देशक अयान मुखर्जी भी नजर आए।
Image Source : Instagramराहा कपूर ने मम्मी के साथ ही बुआ रिद्धिमा कपूर के साथ भी खूब मस्ती की। उनकी क्यूट अदाएं इस फैमिली वेकेशन पर भी देखने को मिली।
Image Source : Instagramआलिया भट्ट ने इन खूबसूरत तस्वीरों की झलक दिखाते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, '2025: प्यार जहां ले जाता है, बाकी सब बस उसके पीछे-पीछे आता है...!! नया साल मुबारक हो सभी को।'
Image Source : InstagramNext : हैली जेड ने दिखाया अपना बेबी बंप, पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें