

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बी-टाउन की सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टारकिड्स में से हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।
Image Source : Instagramराहा की एक झलक पाकर ही आलिया-रणबीर के फैंस खुश हो जाते हैं। हाल ही में कपल को अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Image Source : Instagramरणबीर-आलिया अपनी बेटी को लेकर हाल ही में पेरिस से लौटे। इस दौरान नीतू कपूर भी फैमिली के साथ मौजूद थीं।
Image Source : Instagramपोती राहा को देखते ही नीतू कपूर ने किस किया, लेकिन इस दौरान स्टारकिड जरा इरीटेटेड नजर आईं।
Image Source : Instagramदरअसल, राहा फोटोग्राफर्स की फ्लैशलाइट से इरीटेट हो रही थीं। फ्लैशलाइट्स के चलते उन्हें आंखें खोलने में भी दिक्कत हो रही थी, जिसे लेकर अब नेटिजंस ने पैप्स को निशाने पर लिया है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए पैप्स की क्लास लगाई। लोगों का कहना है कि पैप्स को इस तरह छोटी बच्ची को ऐसे परेशान नहीं करना चाहिए। इससे बच्ची की आंखें भी प्रभावित हो सकती हैं।
Image Source : Instagramदरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर पेरिस गए थे। आलिया ने इसी साल पेरिस फैशन वीक 2024 में अपना डेब्यू किया।
Image Source : Instagramआलिया ने पेरिस फैशन वीक में एक मेटैलिक सिल्वर बस्टियर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थीं।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर आलिया ने अपने पेरिस फैशन वीक से अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसे लेकर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।
Image Source : InstagramNext : 'लाल है मेरे दिल का हाल' पति संग फोटो खिंचाकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा