

राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने दूसरी बार शादी कर ली है। पहली शादी टूटने के बाद वो एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के प्यार में पड़ गए थे।
Image Source : Instagramअब प्रतीक ने प्रिया को अपने हमसफर के रूप में चुना है। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने सात फेरे लिए हैं। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramहाल में ही प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपनी शादी की कई अनदेखी झलकियां साझा की हैं, जो काफी अतरंगी हैं।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने एक व्हाइट वेडिंग की दोनों ही व्हाइट आउटफिट में नजर आए और डेकोरेशन का थीम भी सफेद ही रखा गया।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर ने धोती पैंट, शर्ट के साथ लॉन्ग व्हाइट ब्लेजर स्टाइल शेरवानी कैरी की। वहीं प्रिया ने अपनी शादी में बॉडीकॉन स्टाइल कॉर्सेट ब्लाउज वाला लहंगा कैरी किया।
Image Source : Instagramदोनों का लुक काफी अलग और शानदार रहा। शादी में आए ज्यादातर गेस्ट भी व्हाइट आउटफिट में ही नजर आए थे।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर ने अपनी शादी पापा राज बब्बर, भाई आर्य बब्बर और बहन जूही बब्बर को भले ही न बुलाया हो लेकिन अपनी मां स्मिता पाटिल को खास स्थान दिया।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर ने अपनी मां के घर में ही शादी की और दिग्गज एक्ट्रेस की फोटो के सामने ही शादी की हर रस्म को पूरा किया।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर और प्रिया ने कम ही लोगों को शादी का न्योता दिया। बेहद करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही इस शादी में शामिल हुए।
Image Source : InstagramNext : सोनम कपूर के पति ने दिखाई हैप्पी फैमिली की तस्वीरें, खास पलों को किया शेयर