

पॉप सिंगर और रैपर राजा कुमारी ने कई रैप सॉन्ग्स के जरिए फैंस का दिल जीता है, लेकिन उन्हें शाहरुख खान स्टारर 'जवान' में थीम सॉन्ग गाकर जो फेम मिला, उसका वह सालों से इंतजार कर रही थीं।
Image Source : Instagramअब हाल ही में राजा कुमारी ने खुलासा किया कि इस थीम सॉन्ग के लिए उन्हें पहले रिजेक्ट कर दिया गया था, जिसकी वजह थी उनका महिला होना।
Image Source : Instagramराजा कुमारी ने हाल ही में बातचीत में खुलासा किया कि टी-सीरीज के एक प्रतिनिधि ने कथित तौर पर उनसे कहा था कि वह गाना नहीं गा सकतीं क्योंकि वह एक महिला हैं और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाला व्यक्ति एक पुरुष है।
Image Source : Instagramराजा कुमारी ने बताया कि जवान में थीम सॉन्ग गाने का मौका उन्हें शाहरुख खान की वजह से मिला था।
Image Source : Instagramउन्होंने कहा कि पहले एक बेतुकी वजह बताकर रिजेक्ट कर दिया गया था, लेकिन बाद में शाहरुख खान की वजह से मेकर्स ने ना सिर्फ उन्होंने थीम सॉन्ग गाया, बल्कि मेकर्स ने उनके डेमो वॉइस को भी फिल्म में यूज कर डाला।
Image Source : Instagramहॉटरफ्लाई से बात करते हुए राजा कुमारी ने कहा- 'मुझे बॉलीवुड में कदम रखने के लिए लोगों को मनाना पड़ा। उन्होंने पहले मुझे अप्रोच किया, मुझे कहा कि हमे बिग एंथम सॉन्ग चाहिए।'
Image Source : Instagram'उन्होंने मुझे कहा कि ये फिल्म का हिस्सा नहीं होगा, ये फिल्म के लास्ट में आएगा, उसे कोई गा नहीं रहा है। वो एक एंथम होना चाहिए, जो धमाकेदार हो।'
Image Source : Instagramराजा कुमारी आगे कहती हैं कि, 'मैं पिच कर रही हूं, किए जा रही हूं... इस बीच एक शख्स आता है और कहता है, लेकिन एक मिनट तुम कैसे गा सकती हो? तुम तो औरत हो, जबकि हमारा मेन कैरेक्टर तो मैन शाहरुख खान हैं।'
Image Source : Instagram'मैं झल्ला उठी कि तुमने मेरे 3 घंटे यूं ही बर्बाद कर दिए। मुझे लगा था कि काम मिल गया है। फिर मैं अपना दिमाग लगाती रही और ऐसे मौकों में आपको शाहरुख खान की जरूरत होती है।'
Image Source : Instagram'उन्होंने मेरी आवाज को अपनी फिल्म के थीम सॉन्ग के लिए चुना, उन्होंने फिल्म में पूरी फीमेल टीम के साथ काम किया है और ये शानदार है।'
Image Source : Instagram'इसके बाद जब भी उनकी एंट्री हुई, मेरी आवाज के साथ बनाए गए गाने को ही इस्तेमाल किया गया। यहां तक कि आईफा अवॉर्ड्स में भी, इसे लेकर मुझे बहुत प्राउड होता है।'
Image Source : InstagramNext : ऐश्वर्या राय हैं कान्स की असल क्वीन, हर साल स्टाइल से जीतती हैं दिल