

पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों का जलवा देखने को मिला। मुंज्या से लेकर शैतान, स्त्री 2 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कहर बरसाया।
Image Source : Instagramलेकिन, अब लगता है सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर और इसके बाद के कुछ महीने एक्शन फिल्मों के नाम होने वाले हैं।
Image Source : Instagramवैसे तो दर्शकों को 'सिंघम' और 'बेबी जॉन' जैसी फिल्मों का इंतजार है, लेकिन इन फिल्मों के अलावा कुछ एक्शन फिल्में हैं जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
Image Source : Instagramलिस्ट में पहला नाम है 'देवराः पार्ट 1'। जूनियर एनटीआर की ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें दर्शकों को एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा।
Image Source : Instagramलिस्ट में दूसरा नाम है 'मार्टिन' जो 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त खून-खराबा देखने को मिलेगा।
Image Source : Instagramरजनीकांत की 'वेट्टाइयन' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर शुरुआत से काफी बज बना हुआ है जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Image Source : Instagramइस लिस्ट में 'जिगरा' का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर एक्शन फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Image Source : Instagramएनिमल में बॉबी देओल का खूंखार अंदाज देख दर्शकों के होश उड़ गए थे। अब वह कंगुवा के जरिए एक बार फिर अपने खूंखार अंदाज से खलबली पैदा करने के लिए तैयार हैं।
Image Source : Instagramसूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल स्टारर 'कंगुवा' नवंबर में सिनेमाघरों में तूफान मचाने आ रही है।
Image Source : InstagramNext : ऐश्वर्या शर्मा ने ट्रोलस की लगाई क्लास, कहा- 'बिल नहीं भरते हो'