

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने सोमवार 28 जुलाई को पंजाब के जालंधर की एक कोर्ट में सरेंडर किया।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoयह मामला उनकी 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ से जुड़ा है। फिल्म के एक प्रमोशनल पोस्टर को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoजिसमें राजकुमार राव को भगवान शिव के रूप में बाइक पर बैठे दिखाया गया था। राजकुमार राव सोमवार सुबह कोर्ट पहुंचे, मास्क लगाए हुए, और बेहद सामान्य अंदाज में पेश हुए।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoकोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट इसलिए जारी किया था क्योंकि वह पहले समन के बावजूद पेश नहीं हुए थे।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoहालांकि, कोर्ट में पेश होकर उन्होंने अपने वकील के ज़रिए अपना जवाब दाखिल किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ज़मानत मिल गई।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoफिल्म ‘बहन होगी तेरी’ के एक प्रमोशनल पोस्टर में राजकुमार राव को भगवान शिव के गेटअप में एक मोटरसाइकिल पर दिखाया गया था।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoइस पोस्टर को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि इससे हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoइसी के चलते 2017 में जालंधर के डिवीजन नंबर 5 थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoइस मामले में न सिर्फ राजकुमार राव बल्कि फिल्म के निर्देशक अजय पन्नालाल और प्रोड्यूसर टोनी डी’सूजा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।
Image Source : Instagram@rajkummar_raoNext : श्वेता तिवारी को फेल करती हैं अनुपमा की समधन, 44 साल की उम्र में भी है हुस्न परी