

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रविवार यानी 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया। अनिल कपूर ने हर बार की तरह इस बार भी अपने घर पर करवा चौथ पार्टी रखी।
Image Source : Instagramरकुल प्रीत सिंह ने भी दूसरी शादीशुदा महिलाओं की तरह करवा चौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं।
Image Source : Instagramतस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने फैंस को अपनी इंजरी की जानकारी दी और बताया कि ये करवा चौथ उन्होंने बेड रेस्ट पर रहते हुए सेलिब्रेट किया।
Image Source : Instagramउन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बेड पर लेटी नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramरकुल प्रीत ने पति जैकी भगनानी के साथ अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इन तस्वीरों में रकुल और जैकी दोनों को रेड आउटफिट में देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramरकुल ने जहां लाल और सुनहरे रंग का सूट पहना था। वहीं जैकी भगनानी ने फूलों के प्रिंट वाला लाल कुर्ता चुना। पहली तस्वीर में कपल को कैमरे के सामने पोज देते हुए एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आए।
Image Source : Instagramदूसरी तस्वीर में रकुल को छलनी के जरिए जैकी भगनानी को निहारते देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में जैकी भगनानी रकुल के माथे को चूम रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेरे सूरज, चांद, यूनिवर्स और मेरा सब कुछ.... हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी करवा चौथ।'
Image Source : instagramफोटोज शेयर करते हुए रकुल ने ये भी बताया कि उनके साथ पति जैकी भगनानी ने भी व्रत रखा था। रकुल प्रीत की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस उनके जल्दी ठीक होने की बात कह रहे हैं।
Image Source : instagramNext : 54 साल की उम्र में भी कहर ढाती हैं ये एक्ट्रेस, तलाक को लेकर फूटा दर्द