

'रामायण' फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर और माात सीता का रोल साई पल्लवी निभा रही हैं। वहीं यश 'रावण' की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Image Source : Instagram'रामायण' के पहले वीडियो से राम, सीता, लक्ष्मण और रावण की पहली झलक सामने आ चुकी है। वहीं रणबीर कपूर की इस फिल्म में शूर्पणखा और विद्युतजिह्वा का रोल कौन निभाएगा, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Image Source : Instagramफिल्म 'रामायण' को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। चर्चा है कि नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म में रकुल प्रीत शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।
Image Source : viral bhayaniकहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण' में शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Image Source : viral bhayaniअटकलों के बीच रकुल प्रीत की लेटेस्ट तस्वीरें भी चर्चा में बनी हुई है, जिसमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं।
Image Source : viral bhayaniलोग यह भी जनना चाहते हैं कि शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा का किरदार कौन निभाएगा। इसका खुलासा खुद बॉलीवुड के हैंडसम हंक ने कर दिया है।
Image Source : viral bhayani'रामायण' में शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा का किरदार विवेक ओबेरॉय निभाते नजर आने वाले हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण की बहन शूर्पणखा का विवाह कालकेय वंश के दैत्य विद्युतजिह्वा से हुआ था।
Image Source : Instagramअसल में विद्युतजिह्वा का किरदार रामकथा में बहुत छोटा है, लेकिन यह किरदार अपनी एक दमदार भूमिका के लिए जाना जाता है।
Image Source : Instagramरणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे स्टार से सजी 'रामायण' को 2 पार्ट्स में रिलीज किया जाना है। अगले साल 2026 की दीपावली पर एक पार्ट रिलीज किया जाएगा। इसके बाद दूसरा पार्ट 2027 की दीपावली पर रिलीज होगा।
Image Source : InstagramNext : OTT पर इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट देख खुश हो जाएगा दिल