

राम कपूर इन दिनों अपने वजन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। एक्टर पहले 150 किलो के थे और अब उन्होंने अपना 55 किलो वजन कम कर लिया है।
Image Source : instagramराम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्टर अपने डोले-शोले दिखाते नजर आ रहे थे। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Image Source : instagramएक्टर की इस वीडियो को देख लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया। कई लोगों ने कहा कि दवाईयां खाई हैं तो किसी ने कहा सर्जरी करवाई है।
Image Source : instagramएक्टर ने इसका जवाब देते हुए लोगों का मुंह बंद कर दिया है, एक्टर ने कहा, 'मैंने मेहनत की है, अभी तो और मेहनत करनी है। जब से ये खबर वायरल हुई है।'
Image Source : instagramएक्टर ने आगे कहा, 'लोग मुझसे पुछ रहे हैं उनको लग रहा है कि मैंने ozempic या कोई दवाई या फिर अपनी सर्जरी करवाई है। सबसे पहले अगर मैंने ऐसा कुछ किया भी होता तो वो गलत नहीं होता।'
Image Source : instagramउन्होंने कहा, 'मैं आपको ये बात 30 सेंकड से भी कम समय में साबित करके दिखा दूंगा कि मैंने कुछ नहीं करवाया है। मैं अभी भी प्रोसेस में हूं। मेरे पास अभी तक सबसे अच्छी बॉडी नहीं है।'
Image Source : instagramराम कपूर की इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप सबसे बेस्ट हो भाई।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आपको ऐसे देखकर खुशी हुई, लेकिन गोलूमोलु राम सर मेरे पसंदीदा थे।'
Image Source : instagramराम कपूर ने अपने करियर की शुरआत टीवी शो 'न्याय' से की, जिसके बाद एक्टर कई हीट टीवी शो में नजर आए थे। राम कपूर को आखिरी बार टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में देखा गया था।
Image Source : instagramएक्टर ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया। एक्टर ने फरहान अख्तर की फिल्म 'कार्तिक कलिंग कार्तिक' में काम किया था, जो की लोगों को काफी पसंद भी आई। उसके बाद एक्टर ने कई हीट फिल्में दीं।
Image Source : instagramNext : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज