

रामानंद सागर के 'रामायण' ने राम, लक्ष्मण, सीता के किरदार में नजर आए स्टार्स को लोगों के बीच अमर कर दिया। वहीं, इस शो के अन्य किरदारों को भी भूलना मुश्किल है।
Image Source : X1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हुआ रामानंद सागर का टीवी शो 'रामायण' आज भी दर्शक की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के कलाकारों को इतनी लोकप्रियता मिली कि लोग उन्हें असल भगवान की तरह पूजने लगे।
Image Source : Instagramअब इतने सालों बाद जब हम इन सितारों को देखते हैं तो कई बार पहचानना मुश्किल हो जाता है। इसमें से कुछ किरदार अब भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।
Image Source : Instagramश्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब भी देश भर में 'टीवी के राम' के नाम से पहचाने जाते हैं। 'रामायण' के बाद उन्हें कई फिल्मों और धारावाहिकों में देखा गया। लेकिन, वैसी लोकप्रियता फिर नहीं मिली।
Image Source : Instagramराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब भी सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते हैं।
Image Source : Instagramमां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया के अलावा इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं। उन्हें 'रामायण' के बाद फिल्मों में काम करने का मौका मिला और फिर राजनीति में भी कदम रखा था।
Image Source : Instagramदीपिका चिखलिया और अरुण गोविल आज भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर करते रहते हैं।
Image Source : Instagramरावण का दमदार किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, हनुमान बने दारा सिंह भी 2012 में चल बसे।
Image Source : Instagramरामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अपडेट देते रहते हैं।
Image Source : InstagramNext : 'लगेगा हार्ट अटैक है', वरुण धवन की हीरोइन ने दिखाया कैसे होती है डबिंग?