दीपिका को रणबीर कपूर की 'रामायण' में नहीं कोई दिलचस्पी, बोलीं- 'इमेज के साथ खिलवाड़ क्यों करूं?'

दीपिका को रणबीर कपूर की 'रामायण' में नहीं कोई दिलचस्पी, बोलीं- 'इमेज के साथ खिलवाड़ क्यों करूं?'

Image Source : Instagram

दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर के दूरदर्शन शो, रामायण में सीता की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह आज भी अपने किरदार के रूप में पहचानी जाती हैं और फैंस उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते हैं।

Image Source : Instagram

इसी पौराणिक धारावाहिक में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल जल्द ही रणबीर कपूर की रामायण में एक अलग अवतार में नजर आएंगे।

Image Source : Instagram

लेकिन, दीपिका चिखलिया हैं कि 'सीता' का किरदार पीछे छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह 35 सालों से इसी किरदार से जानी जा रही हैं और आगे भी वह इसी किरदार से जानी जाना चाहेंगी।

Image Source : Instagram

सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर स्टारर अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पर प्रतिक्रिया दी।

Image Source : Instagram

दीपिका ने बताया कि उन्हें एक बार एक सीरियल में कौशल्या का किरदार निभाने का ऑफर मिला था। लेकिन, उनके भाई ने उनसे कहा, "आपको सीता के रूप में जाना जाता है, और आपको सीता के रूप में मरना चाहिए।"

Image Source : Instagram

दीपिका चिखलिया के मन में ये बात ऐसी बस गई कि उन्हें अब महाकाव्य से किसी अन्य चरित्र को निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

Image Source : Instagram

दीपिका कहती हैं- 'मैं पूरी तरह समझती हूं कि लोग मुझे सीता जी के रूप में जानते हैं और कुछ भी रामानंद सागर जी की रामायण से ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हो सकता। तो फिर मैं अपनी इमेज के साथ खिलवाड़ क्यों करूं?'

Image Source : Instagram

दीपिका चिखलिया आगे कहती हैं- 'मैं सीता हूं और मैंने इसे मान लिया है। 35 साल तक मैंने सीता बनने की जिम्मेदारी ली है, फिर मैं कुछ और बनने की कोशिश क्यों करूं?'

Image Source : Instagram

इस बीच, चर्चा है कि रणबीर ने रामायण की पहली किस्त के सभी प्रमुख सीन को पूरा कर लिया है, केवल मामूली पैचवर्क को छोड़कर।

Image Source : Instagram

Next : भक्ति में डूबी रहती है 19 साल की ये स्टारकिड, अब काशी में ऐसे आईं नजर