

दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सिंदूर खेला के दौरान रानी मुखर्जी ने जमकर डांस किया। इस दौरान की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Viral Bhayaniसामने आए तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रानी मुखर्जी दुर्गा मां के पंडाल में सिंदूर खेलते और कैमरे के सामने मस्ती में झूमती और ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं।
Image Source : Viral Bhayaniइसके अलावा रानी मुखर्जी ने घंटी थामकर ढोल की थाप के साथ ताल मिलाई।
Image Source : Viral Bhayaniसिंदूर खेला के दौरान रानी इस कदर मग्न दिखीं कि सब उन्हें देखते ही रह गए।
Image Source : Viral Bhayaniकभी डांस कर रानी ने पंडाल में समा बांधा तो कभी ढोल बजाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Image Source : Viral Bhayaniरानी मुखर्जी के साथ उनकी कजिन्स और अन्य सेलेब्स भी इस मौके पर मौजूद थे।
Image Source : Viral Bhayaniइस दौरान 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली भी सिंदूर खेला के दौरान दुर्गा पांडाल में नजर आईं और उन्होंने भी रानी मुखर्जी के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोगों के साथ खूब एंजाॅय किया।
Image Source : Viral Bhayaniतनुश्री दत्ता और उनकी बहन इशिता भी दुर्गा पूजा में सिंदूर खेला के दौरान एक दूसरे को सिंदूर से रंगती नजर आईं।
Image Source : Viral Bhayaniनॉर्थ मुंबई के पॉपुलर दुर्गा पांडाल में खेले गए सिंदूर खेला की ये तसवीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
Image Source : Viral BhayaniNext : 'वीर की अरदास वीरा' की एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी का बदला लुक, ग्लैमरस अवतार पर हार बैठेंगे दिल