रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना ही नहीं, विवादों में फंस चुके हैं ये मशहूर यूट्यूबर्स

रणवीर अल्लाहबादिया-समय रैना ही नहीं, विवादों में फंस चुके हैं ये मशहूर यूट्यूबर्स

Image Source : Instagram

रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य यूट्यूबर्स पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में अश्लीलता और अश्लील बातें करने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Image Source : Instagram

इसके चलते रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना एक बार फिर से विवादों में आ चुके हैं। साथ ही बी प्राक ने रणवीर के पॉडकास्ट में जाने का प्लान भी कैंसिल कर दिया।

Image Source : Instagram

आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के अलावा भी कई यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स अपनी गलती की वजह से कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।

Image Source : Instagram

'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव एक मशहूर यूट्यूबर है जो हमेशा किसी न किसी वजह से विवादों में बने रहते हैं। एल्विश को दो बार जेल भी हो चुकी है।

Image Source : Instagram

इस लिस्ट में भारत के सबसे मशहूर यूट्यूबर में से एक कैरी मिनाटी जिनकी विदेश में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके खिलाफ दिल्ली के एक वकील ने केस दर्ज कराया था।

Image Source : Instagram

फेमस यूट्यूबर और सोशल इन्फ्लुएंसर अरमान मलिक के खिलाफ भी 2019 में FIR दर्ज हो चुकी है। बिग बॉस में खुलासा हुआ था कि उनके ऊपर नाबालिग बच्ची का रेप करने का आरोप था।

Image Source : Instagram

यूट्यूबर मनीष कश्यप के ऊपर NSA तक लगा चुका है। मनीष को 9 महीने के लिए जेल भी हुई थी।

Image Source : Instagram

देवी-देवताओं का अपमान करने के कारण मुनव्वर फारुकी 2021 में कानूनी मामले में फंस गए थे। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के कोंकणी समुदाय के लोगों के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा है।

Image Source : Instagram

कलेशी औरत यानी अपूर्वा मखीजा का भी नाम अब इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर वह 'द रिबेल किड' के नाम से फेमस हैं।

Image Source : Instagram

Next : रणवीर अल्लाहबादिया का विवादों से है पुराना नाता, कई बार उठ चुकी यूट्यूबर पर उंगलियां