

राशा थडानी इन दिनों अपने नए गाने 'ऊई अम्मा' को लेकर सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट लूट रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Image Source : instagramहाल ही में राशा थडानी को तमन्ना भाटिया के साथ एक बार फिर से रेस्टोरेंट के बहार देखा गया है। दोनों ही अपने सिंपल लुक में काफी प्रीटी लग रही हैं।
Image Source : xतस्वीर में राशा लाइट येलो आउटफिट में सुंदर लग रही हैं। वहीं तमन्ना भाटिया भी ब्लैक टॉप और ब्लू जीन्स में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Image Source : xसोशल मीडिया पर उनकी ये वीडियो वायरल होने के बाद से फैन कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। उनके फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तम्मना और राशा दोनों बेहद खूबसूरत लग रही हैं।' वहीं एक और ने लिखा, 'दोनों साथ में कितनी शानदार लग रही हैं।'
Image Source : xराशा और तमन्ना को इससे पहले भी कई बार साथ में देखा गया है। राशा ने अपने इंस्टाग्राम पर तमन्ना के साथ अपने 'ऊई अम्मा' के गाने पर एक रील भी शेयर की थी।
Image Source : instagramराशा फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। लेकिन इस फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।
Image Source : instagram'आजाद' फिल्म का एक गाना 'ऊई अम्मा' लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने पर कई सेलेब्स ने भी रील बना अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।
Image Source : instagramराशा थडानी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अपने अडॉप्टेड पैरेंट्स कहती हैं। राशा ने तमन्ना भाटिया को अडॉप्टेड मॉम का टैग भी दिया है।
Image Source : xतमन्ना भाटिया की बात करें तो एक्ट्रेस ने 'चांद सा रोशन चेहरा' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद से 'बबली बाउंसर', 'भोला शंकर', 'बांद्रा', 'वेद', 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Image Source : xNext : सेचेत-परंपरा ने बताया बेटे का नाम, सुनते ही कहें- ये सबसे यूनिक है