भोलेनाथ की परम भक्त है ये स्टारकिड, कर चुकी है 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

भोलेनाथ की परम भक्त है ये स्टारकिड, कर चुकी है 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Image Source : Instagram

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टारकिड 'आजाद' के साथ अपना डेब्यू कर चुकी हैं, जो 17 जनवरी को रिलीज हुई।

Image Source : Instagram

इस फिल्म को भले ही दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स ना मिल सका हो, लेकिन राशा फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहीं।

Image Source : Instagram

'ऊई अम्मा' में अपने डांस मूव्ज के लिए भी राशा को खूब तारीफें मिलीं। इन सबके बीच स्टारकिड एक और वजह से चर्चा में हैं।

Image Source : Instagram

राशा भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त हैं और इस बात को वह अपने कई इंटरव्यूज में भी बताती नजर आईं।

Image Source : Instagram

खास बात तो ये है कि राशा अभी सिर्फ 19 साल की ही हैं और इतनी कम उम्र में ही वह 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुकी हैं।

Image Source : Instagram

राशा ने अपने हाथ में हर ज्योतिर्लिंग का एक काला धागा भी पहना है, जो भोलेनाथ पर उनकी आस्था का प्रतीक है।

Image Source : Instagram

राशा थडानी ने सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मां रवीना टंडन के साथ भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आईं।

Image Source : Instagram

राशा थडानी को अक्सर मां रवीना टंडन के साथ भोलेनाथ की पूजा करते देखा जाता है। खुद राशा ने भी कई मंदिरों से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

Image Source : Instagram

दूसरी तरफ हाल ही में राशा ने अपनी डेब्यू फिल्म आजाद के भी कुछ खास पलों की तस्वीरें साझा कीं और अपनी खुशी जाहिर की।

Image Source : Instagram

Next : हवाई चप्पल पहने, झोला टांगे सड़कों पर फिरता है ये करोड़पति सिंगर, सादगी पर सेलेब्स भी हैं फिदा