विजय वर्मा के साथ दिखी राशा थडानी की ट्यूनिंग, तमन्ना को किया मिस

विजय वर्मा के साथ दिखी राशा थडानी की ट्यूनिंग, तमन्ना को किया मिस

Image Source : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थडानी ने बीते दिनों अपनी फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है।

Image Source : Instagram

राशा ने इस फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस किया। इसके साथ ही धमाकेदार डांस से भी खूब वाहवाही लूटी।

Image Source : Instagram

हालांकि राशा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लेकिन फिर भी राशा को स्टार बना गई।

Image Source : Instagram

राशा अब सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग के साथ पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई हैं। राशा अपने फैन्स के साथ फोटो भी शेयर करती रहती हैं।

Image Source : Instagram

राशा इन दिनों अपने दोस्त विजय वर्मा के साथ घूम रही हैं। राशा ने विजय के साथ फोटो की एक सीरीज पोस्ट की है।

Image Source : Instagram

साथ ही इस खास मौके पर तमन्ना भाटिया को भी मिस किया है। राशा ने इन तस्वीरों के शेयर करते हुए लिखा, 'टूरिस्टों जैसे काम करना भी जरूरी है।

Image Source : Instagram

तीन लोगों में तमन्ना को मिस कर रही हूं।' राशा थडानी की मां रवीना भी अपने समय की टॉप एक्ट्रेस रही हैं और कई हिट फिल्में भी दी हैं।

Image Source : Instagram

अब राशा भी अपनी मां की तरह हीरोइन बनना चाहती हैं। राशा अब जल्द ही दूसरी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Image Source : Instagram

राशा इन दिनों फिल्मी दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आती हैं। बीते दिनों राशा अपनी मां के साथ भगवान के मंदिर में भी पहुंची थी।

Image Source : Instagram

Next : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज