

हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने पहले को स्टार और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन को लेकर बात की है।
Image Source : Instagramराशा ने खुलासा किया, 'वह आया और मुझे लगा हम साथ नहीं चलेंगे, लेकिन अब यह एक मजेदार कहानी है, हम इस पर मजाक करते हैं और इस पर हंसते हैं।'
Image Source : Instagramइस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लेकिन अब हमें अलग नहीं किया जा सकता है हैं। मैं उसके बिना नहीं रह सकती।'
Image Source : Instagram'खैर, दोनों हर दिन लड़ते थे', फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हुई किसी भी कलेश के बारे में पूछे जाने पर राशा ने रिएक्ट किया है।
Image Source : Instagramराशा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं और अमन लगभग हर दिन छोटी-मोटी लड़ाइयां करते थे। खाने जैसी छोटी-छोटी बातों पर, वह हर समय मेरा डोडा खाने की कोशिश करता था।'
Image Source : Instagramवैसे अब दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई है और इसी का नतीजा है कि एक्ट्रेस ने अमन देवगन के लिए उनके जन्मदिन पर खास पोस्ट साझा किया।
Image Source : Instagramराशा ने इस पोस्ट में बताया कि उनकी और अमन की दोस्ती तीन साल की हो गई है और वो उनके बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं।
Image Source : Instagramबता दें, दोनों ने एक साथ अजय देवगन स्टारर फिल्म 'आजाद' से डेब्यू किया है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया।
Image Source : Instagramराशा थडानी और अमन देवगन की फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी, लेकिन इसका गाना 'ऊई अम्मा' सुपरहिट साबित हुआ।
Image Source : InstagramNext : 'धनश्री ने किया चहल को धन फ्री', तलाक के बीच फूटा फैन्स का गुस्सा