

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने तभी काम शुरू कर दिया था जब वह मात्र 16 साल की थीं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी सिनेमा से अपना करियर शुरू किया था।
Image Source : Instagramरश्मि सबसे पहले 2002 में आई कन्यादान में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया था।
Image Source : Instagramरश्मि ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं।
Image Source : Instagramरश्मि देसाई ने 'कब होई गवना हमार' के लिए नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। फिल्म में उनके काम को खूब पसंद किया गया था।
Image Source : Instagramभोजपुरी सिनेमा में गदर काटने के बाद रश्मि ने टीवी का रुख कर लिया और 'परी हूं मैं', 'उतरन' और और 'दिल से दिल तक' जैसे टीवी शोज में नजर आईं।
Image Source : Instagramरश्मि देसाई जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं, उतनी ही पर्सनल लाइफ के चलते भी लाइमलाइट में रहीं।
Image Source : Instagramअभिनेत्री ने 'उतरन' के अपने को-स्टार नंदीश संधू से शादी की थी, लेकिन ये शादी 5 साल तक ही टिक सकी।
Image Source : Instagramरश्मि और नंदीश ने 2011 में शादी की थी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
Image Source : Instagramबिग बॉस 13 के दौरान रश्मि ने अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान से फैंस को रुबरु कराया, लेकिन इसी शो के दौरान दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
Image Source : InstagramNext : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज