चर्चा में रवीना टंडन का बेटा, हो गया है इतना बड़ा और गुड लुकिंग, देखकर बोले फैंस- 'फिल्मों में आया तो...'

चर्चा में रवीना टंडन का बेटा, हो गया है इतना बड़ा और गुड लुकिंग, देखकर बोले फैंस- 'फिल्मों में आया तो...'

Image Source : Instagram

रवीना टंडन को बॉलीवुड की 'मस्त मस्त गर्ल' कही जाने वाली रवीना टंडन, 52 की उम्र में भी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। रवीना की बेटी राशा थडानी भी ग्लैमर में अपनी मां से कम नहीं हैं।

Image Source : Instagram

लेकिन, क्या आपने रवीना के बेटे रणबीर को देखा है? जी हां, रवीना का एक बेटा भी है, राशा के बारे में तो बहुत लोग जानते हैं, लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको रवीना के बेटे रणबीर थडानी के बारे में बताते हैं।

Image Source : Instagram

रवीना के बेटे रणबीर लाइमलाइट से खुद को हमेशा दूर ही रखते हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर रवीना की एक फैमिली फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रवीना का पूरा परिवार नजर आ रहा है।

Image Source : Instagram

इस फोटो में अनिल थडानी, रणबीर, राशा और रवीना टंडन नजर आ रहे हैं। ये फोटो कुछ समय पहले की है, जब रणबीर अपनी बहन की फेयरवेल पार्टी में गऐ थे।

Image Source : Instagram

रवीना ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे देखने के बाद फैन्स भी हैरान रह गए थे।

Image Source : Instagram

फोटो में रणबीर अपने मम्मी-पापा से भी लंबे दिख रहे हैं। रणबीर अभी से ही पर्सनैलिटी में किसी हीरो से कम नहीं लग रहे।

Image Source : Instagram

रणबीर को देखने के बाद कुछ फैन्स को बॉलीवुड के रफ-टफ एक्टर याद आ गए हैं। कई ने रणबीर को देखने के बाद उन्हें बॉलीवुड का अगला स्टार बताना शुरू कर दिया है।

Image Source : Instagram

एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'इसकी पर्सनालिटी हीरो जैसी है'। तो दूसरे ने लिखा, 'ये तो अक्षय कुमार का जुड़वा लग रहा हैं'। इस तरह से फोटो पर ढेरों कमेंट्स आए।

Image Source : Instagram

Next : ईशा नहीं, इस 'बिग बॅास 18' कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे शालीन भनोट