इंसाफ मिलते ही सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, साथ दिखे पिता और भाई

इंसाफ मिलते ही सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, साथ दिखे पिता और भाई

Image Source : Instagram

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी है।

Image Source : Instagram

इस केस को अब बंद कर दिया गया है। केस के खत्म होने के बाद रिया चक्रवर्ती सोमवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं।

Image Source : Instagram

रिया चक्रवर्ती अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं।

Image Source : Instagram

सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर परिवार के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईं।

Image Source : Instagram

रिया ने अपने परिवार के साथ मीडिया के सामने खड़ी होकर हाथ जोड़े नजर आईं। उनके साथ भाई शोविक भी दिखे।

Image Source : Instagram

इस मौके लिए रिया चक्रवर्ती ने गुलाबी रंग का फ्लोरल सूट पहना था। शोविक ने सफेद कुर्ता और डेनिम चुना था।

Image Source : Instagram

शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर क्लोजर रिपोर्ट पेश की।

Image Source : Instagram

34 वर्षीय सुशांत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाए गए थे, जिसने काफी विवाद खड़ा किया था।

Image Source : Instagram

उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। इस केस को मर्डर का एंगल दिया जा रहा था, लेकिन अब साफ हो गया है कि एक्टर की जान आत्महत्या के कारण गई थी।

Image Source : Instagram

Next : मिस वर्ल्ड बनेंगी ये भारतीय खूबसूरत हसीना? कर ली है जीत की तैयारी