

रुबीना दिलैक ने नए साल का आगाज अपनी दोनों बेटियों के साथ किया। जुड़वा बेटियों के साथ बीते पलों की झलकियां भी एक्ट्रेस ने साझा की हैं।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक के साथ उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ल भी नजर आए। दोनों बेटियों को खूब गले लगाया और लाड भी किया।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट पर हाल में ही खुलासा किया कि वो अपनी बेटियों से दूर रहती हैं और इसकी वजह भी बताई।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी मम्मी हिमाचल में बच्चियों का पालन पोषण करती हैं। वो अपनी बेटियों के पास जाती रहती हैं।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक मुंबई में रहकर काम करती हैं और जैसे ही उन्हें काम से फुर्सत मिलती है वो फ्लाइट पकड़कर अपने होमटाउन शिमला पहुंच जाती हैं।
Image Source : Instagramउनकी बेटियां मुंबई भी आती हैं, लेकिन वो चाहती हैं कि उनका ज्यादा वक्त हिमाचल में बीते जहां वो मिट्टी में खेल सकें और उन्हें साफ हवा मिले।
Image Source : Instagramइसके साथ ही रुबीना दिलैक ने बताया कि वो ये भी चाहती हैं कि उनकी बेटियां बिना किसी शोबाजी के ग्राउंडेड तरीके से जीना सीखें।
Image Source : Instagramफिलहाल रुबीना दिलैक इन दिनों एक पॉडकास्ट भी चलाती हैं, जिसमें वो सेलिब्रिटी मदर्स को बुलाती हैं और उनसे मदरहुड के बारे में समझने की कोशिश करती हैं।
Image Source : Instagramजल्द ही रुबीना दिलैक नए शो लाफ्टर शेफ में नजर आएंगी। जहां आप उन्हें खाना बनाने के साथ ही हंसाते हुए भी देख पाएंगे।
Image Source : Instagramरुबीना दिलैक ने बीते साल जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था, जिनका नाम एधा और जीवा रखी है। दोनों ही बच्चियां काफी क्यूट हैं।
Image Source : InstagramNext : AR Rahman Birthday: परेशान मन को सुकून देते हैं एआर रहमान के ये गाने, ये हैं रूह को छू जाने वाले टॉप सॉन्ग