आसिम के फैन ने अभिनव शुक्ला को दी जान से मारने की धमकी, सातवें आसमान पर पहुंचा रुबीना का गुस्सा

आसिम के फैन ने अभिनव शुक्ला को दी जान से मारने की धमकी, सातवें आसमान पर पहुंचा रुबीना का गुस्सा

Image Source : Instagram

बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज एक बार फिर अपने बिहेवियर और गुस्से को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने रियेलिटी शो बैटलग्राउंड में रुबीना को कुछ ऐसा कहा, जो अभिनेत्री के पति अभिनव शुक्ला को रास नहीं आया।

Image Source : Instagram

पत्नी रुबीना पर टिप्पणी को लेकर अभिनव शुक्ला ने सरेआम आसिम की क्लास लगाई, जिसके बाद अब अभिनेता को धमकियां मिलने लगी हैं।

Image Source : Instagram

20 अप्रैल, 2025 को रुबीना दिलैक के पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने दावा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली, जिसने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा होने का दावा किया।

Image Source : Instagram

अब रुबीना दिलैक ने भी पति को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर गुस्सा जाहिर किया है।

Image Source : Instagram

आसिम के फैन के धमकी भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं है! मेरे धैर्य की परीक्षा मत लो।"

Image Source : Instagram

दूसरी तरफ अभिनव शुक्ला के पोस्ट के बाद अब आसिम रियाज ने भी उन पर हमला बोला है। उनका कहना है कि ये उन्हें अपनी नाक बीच में नहीं घुसानी चाहिए थी।

Image Source : Instagram

आसिम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'चार जजेस आपस में बात कर रहे हैं, तुम्हें किसने बोला था इसमें कूदने के लिए। हीरो बनने के लिए हर जगह अपनी नाक घुसाना बंद करो।'

Image Source : Instagram

आसिम ने अभिनव को टारगेट करते हुए आगे लिखा- 'ये कोई व्हाट्सएप ग्रुप ड्रामा नहीं है। ये तुम्हारा सीन नहीं था, लेकिन तुमने जबरदस्ती एंट्री ली, जैसे तुम मायने रखते हो।'

Image Source : Instagram

अभिनेता को मिल रही धमकियों पर आसिम ने कहा- 'फर्जी आइडी से फर्जी कमेंट करके सहानुभूति बटोरना बंद करो। ये इंटरनेट है, कोई भी कुछ भी लिख सकता है। या तो डटे रहो, या चुप करो।'

Image Source : Instagram

Next : 10 साल बाद भी बरकरार रहेगा कपिल शर्मा का जादू? लौट रहा पुराना अंदाज