

टीवी स्टार रुपाली गांगुली जिन्हें 'अनुपमा' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर की है।
Image Source : Instagramरूपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के सेट पर पूरी कास्ट के साथ वसंत पंचमी का जश्न सरस्वती पूजा के साथ मनाया जहां उनका परिवार भी मौजूद रहा।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पूजा और जश्न की झलक पोस्ट करते हुए लिखा, 'सरस्वती पूजा वसंत पंचमी, ऑफिशियली मेरे फेवरेट दिन पर मेरा फेवरेट पीला कलर पहनकर आए।'
Image Source : Instagramरूपाली गांगुली ने आगे लिखा, 'सभी मेरे अनुपमा के सेट पर आए, सब कुछ बहुत अच्छा हुआ और खुशी थी कि मां सरस्वती की पूजा साथ में कर पाए। सरस्वती माई की जै, साथ ही मेरी मासी का जन्मदिन भी आज है।'
Image Source : Instagramरुपाली ने इस दिन को खास बनाते हुए सेट पर पति और बेटे संग पूजा की। वसंत पंचमी पर सभी स्टार्स सेट पर पीले कपड़े पहने नजर आए।
Image Source : Instagramरुपाली भी पीली साड़ी पहने दिखाई, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। सेट पर पीले रंग का ही डेकोरेशन भी किया गया है।
Image Source : Instagram'अनुपमा' शो टीआरपी के में नंबर वन पर बना हुआ है। इस शो में कुछ दिन पहले सामने आई टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर रूपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' था।
Image Source : Instagramइस पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ने कहा था, 'टीआरपी सभी के लिए मायने रखती है, चाहे एक्टर्स हों या क्रिएटर्स। लोग कहते हैं कि टीआरपी उनके लिए मायने नहीं रखती है, मगर मेरे लिए टीआरपी मायने रखती है।'
Image Source : Instagramआगे कहा था, 'मैं अच्छा कंटेंट देने में यकीन करता हूं। हमारे प्रोडक्शन ने पहले भी उतार-चढ़ाव का समय देखा है। टीआरपी में भी बदलाव होता है।'
Image Source : InstagramNext : GHKKPM: महाशिवरात्रि पर होगा तेजू की किस्मत का फैसला, इस शख्स से होगी शादी