

टीवी शो 'सात फेरे' से एक्टर शरद केलकर को पहचान मिली। इसी शो का एक और किरदार काफी हिट हुआ और वो था सलोनी का।
Image Source : Xसलोनी का रोल राजश्री ठाकुर ने निभाया था। सलोनी एक सौम्य, डरी-सहमी रहने वाली लड़की थी, जो गमुसुम और चुप रहा करती थी।
Image Source : Xराजश्री ठाकुर 'सात फेरे' में हमेशा साड़ी-सूट में ही नजर आईं, लेकिन रियल लाइफ में वो इस छवि से बिल्कुल अलग हैं।
Image Source : Instagramराजश्री ठाकुर रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं। वो अपनी सांवली रंगत और तीखे नैन-नक्श से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
Image Source : Instagramशो 'सात फेरे' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी कमाल की तस्वीरें भी वो फैंस को दिखाती हैं।
Image Source : Instagram'सात फेरे' के बाद एक्ट्रेस 'कसम से' में भी नजर आ चुकी हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'छोटी बहू', 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे शोज में भी काम किया।
Image Source : Instagramइसके अलावा एक्ट्रेस 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो', 'भारत का वीर पुत्र', 'शादी मुबारक' और 'अपनापन' में नजर आईं।
Image Source : Instagramराजश्री ने पहले शो 'सात फेरे' में आने के साथ ही अपने कॉलेज फ्रेंड संजोत वैद्य से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेबी भी है।
Image Source : Instagramसाल 2005 में 'सात फेरे' से डेब्यू के बाद एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने 'महाराणा प्रताप' से वापसी की।
Image Source : InstagramNext : 'भूत अंकल' की क्यूट बच्ची गीता अब हो गई हैं हसीना, कर ली है YRKKH के अरमान से शादी