

साहिल खान दूसरी बार निकाह कर चुके हैं। साहिल खान और मिलेना एल्कजेंड्रा काफी लंबे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद अब दोनों ने निकाह कर लिया है।
Image Source : instagramसाहिल और मिलेना ने ईसाई और इस्लामी दोनों रीति रिवाजों के साथ निकाह किया है। कपल ने दुबई के बुर्ज खलीफा में ईसाई धर्म के रीती-रिवाज से शादी की फिर इस्लाम धर्म से निकाह किया।
Image Source : instagramसाहिल खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें एक्टर और मिलेना सफेद रंग के अबाया में नजर आ रहे हैं। एक्टर फूलों से बने हुए सेहरे को अपनी पत्नी के चेहरे से हटाते हुए दिख रहे हैं।
Image Source : instagramवीडियो में साहिल के सेहरा हटाते ही उनकी बेगम हंसती हुई दिख रही हैं। निकाह के जोड़े में दोनों की बहुत सुंदर लग रहे हैं।
Image Source : instagramसाहिल खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अल्लाह निकाह मुबारक करें।' उसी के साथ उन्होंने अलग-अलग तरह की इमोजी भी शेयर की।
Image Source : instagramएक्टर की ये वीडियो पोस्ट करते ही उनके फैंस ने उनको शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाभी बहुत सुंदर है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस दुनिया की सबसे खूबसूरत जोड़ी।'
Image Source : instagramएक्टर ने इससे पहले क्रिश्चियन वेडिंग की तस्वीरों को भी शेयर किया था, जिसमें मिलेना सफेद गाउन में दिख रही हैं और साहिल ब्लैक कोर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस तस्वीर को शेयर करते हु्ए कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन की सबसे अच्छी सेल्फी।'
Image Source : instagramएक्टर अपनी बेगम मिलेना एल्कजेंड्रा से 26 साल बड़े हैं। इससे पहले उनका निकाह नेगर खान से हुआ था, जिसके बाद 2005 में दोनों अलग हो गए थे।
Image Source : instagramसाहिल खान ने 'स्टाइल' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद से एक्टर ने कई हिट फिल्मों में काम किया। एक्टर अब तक 'एक्सक्यूज मी', 'यही है जिन्दगी', 'डबल क्रॉस', 'अलादीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Image Source : instagramNext : सोनम कपूर के पति ने दिखाई हैप्पी फैमिली की तस्वीरें, खास पलों को किया शेयर