

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस के साथ-साथ वह एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर भी हैं।
Image Source : Instagram16 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सायरा बानो ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और कई दशकों तक बॉलीवुड पर छाई रही हैं।
Image Source : Instagramवहीं उनके अभिनय से ज्यादा उनकी खूबसूरती के चर्चे हुआ करते थे। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस उनके घर के बाहर और शूटिंग सेट पर इंतजार करते रहते थे।
Image Source : Instagramआज हम आपको सायरा बानो की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देख आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। ये खूबसूरत तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।
Image Source : Instagramसायरा की ये तस्वीर 80 और 90 के दशक की है, जिसमें दिग्गज अदाकारा सायरा बानो की खूबसूरती देखते ही बन रही है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramबता दें कि सायरा पहली बार बड़े पर्दे पर साल 1961 में शम्मी कपूर के अपोजिट फिल्म 'जंगली' में दिखीं। फिल्म सुपरहिट रही और इसी के साथ उनके करियर की एक अच्छी शुरुआत भी हुई।
Image Source : Instagramइस फिल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया। इसके बाद सायरा बानो ने अपने करियर में लगातार कई हिट फिल्में दीं।
Image Source : Instagramअभिनेत्री सायरा बानो एक्टिंग की दुनिया से सालों पहले ब्रेक ले चुकी हैं, लेकिन वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफ की छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं।
Image Source : InstagramNext : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दम पर इन सीरियल ने बटोरी सुर्खियां