

हमने अक्सर पेट्स के लिए सितारों की दीवानगी देखी है लेकिन इस तरह की दीवानगी पहली बार देखने को मिली है।
Image Source : Designहम बात कर रहे हैं सलमान खान की एक्ट्रेस शीबा की जिन्होंने डॉग्स की फौज पाल रखी है और वो अकसर उनके साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Designशीबा ने अभिनय की दुनिया में साल 1991 में आई फिल्म 'ये आग कब बुझेगी' से कदम रखा था।
Image Source : Designइसके बाद वो साल 1992 में आई फिल्म सूर्यवंशी में सलमान के साथ नजर आईं। इस फिल्म में शीबा ने सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाया था।
Image Source : Designसलमान खान के साथ फिल्म करने के बाद शीबा का नाम खूब चर्चा में आया था, लेकिन ये दौर कुछ ज्यादा दिनों तक नहीं चला।
Image Source : Designइस फिल्म के बाद वो ”प्यार का साया”, ”मिस्टर बॉन्ड”, ”हम है कमल के”, ”तीसरा कौन” जैसी तमाम फिल्मों में दिखीं और फिर अचानक फिल्मों से पूरी तरह से गायब हो गईं।
Image Source : Designफिल्मों को अलविदा कहने के बाद एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे का रुख किया, जिसके बाद उन्होंने लगातार कई टीवी शो में जमकर काम किया। लेकिन वो छोटे पर्दे पर भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं।
Image Source : Designशीबा अब फिल्मों से दूर फैमिली लाइफ में बिजी है। वे दो बेटों की मां भी है।
Image Source : Designइसके साथ ही वो अपने डॉग्स के साथ भी बीजी रहती हैं। उन्हें डॉग्स कितने पंसद हैं ये उनके इंस्टा अकाउंट को देखकर ही पता चलता है।
Image Source : Designवो अक्सर अपने डॉग्स के आसपास ही नजर आती है। कभी उनके साथ खेलते हुए तो कभी उन्हें फीड करते हुए। इतना ही नहीं जब वो एक्सरसाइज करती हैं तब भी उनके आसपास डॉग्स नजर आते है।
Image Source : DesignNext : पहली फिल्म की स्क्रीनिंग पर खुशी कपूर को आई मां की याद, श्रीदेवी ने न होकर भी इस तरह दिया बेटी का साथ