
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 15 सितंबर, 2024 को भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए कई बॉलीवुड सितारों को अपने घर पर आमंत्रित किया।
Image Source : Viral Bhayaniसलमान खान, गोविंदा, शिल्पा शेट्टी, जैकी भगनानी, सोनल चौहान और कई हस्तियां पूजा में शामिल हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अपने घर पर ही इस शुभ कार्यक्रम की मेजबानी की थी।
Image Source : Viral Bhayaniगुलाबी और हरे रंग की साड़ी पहने हुए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने ड्रेप को चोकर नेकलेस, रजवाड़ी कड़े, पोटली बैग और ग्लैम मेकअप के साथ स्टाइल किया था।
Image Source : Viral Bhayaniसोनाक्षी सिन्हा आसमानी रंग का शरारा सेट पहने अपने पति के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। दोनों साथ में खूबसूरत लग रहे थे।
Image Source : Viral Bhayaniएकनाथ शिंदे के घर बप्पा का आशीर्वाद आशा भोसले अपनी पोती के साथ पहुंचीं।
Image Source : Viral Bhayaniमृणाल ठाकुर एथनिक लुक के साथ ऑफ-व्हाइट सूट में दिखीं तो वहीं आयुष शर्मा एकनाथ शिंदे के घर पर स्पॉट हुए।
Image Source : Viral Bhayaniबॉलीवुड एक्टर गोविंदा और संजय दत्त भी इस दौरान अपनी दमदार एंट्री से सबी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
Image Source : Viral Bhayaniमशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी और रोहित शेट्टी भी एकनाथ शिंदे के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
Image Source : Viral Bhayaniमैडी के नाम से मशहूर आर माधवन को भी गणेश पूजा के दौरान हैंडसम लुक में देखा गया।
Image Source : Viral Bhayaniतुषार कपूर अपने पिता जितेंद्र के साथ एकनाथ शिंदे के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
Image Source : Viral Bhayaniरकुल प्रीत के बिना उनके पति और फिल्म मेकर जैकी भगनानी इस फंक्शन में अकेले पहुंचे।
Image Source : Viral Bhayaniदिव्या खोसला लाल रंग की साड़ी में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। बालों में गजरा लगाए वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
Image Source : Viral BhayaniNext : दीपिका से लेकर ऐश्वर्या तक, इन 9 बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्मों से नहीं विज्ञापन से शुरू किया था करियर