

समांथा और उनके पति नागा चैतन्य का तलाक 2021 में हुआ था। एक्टर नागा तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। अब ऐसा लग रहा है कि समांथा ने भी नई शुरुआत कर दी है।
Image Source : Instagramसमांथा रुथ प्रभु इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इसी बीच, अब एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Image Source : Instagramसमांथा रुथ प्रभु की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंटरनेट पर धमाका कर दिया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इतनी गर्मी में एक्ट्रेस को रेगिस्तान में देख फैंस भी हैरान हो गए।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा, 'इतनी गर्मी में रेगिस्तान... बाप रें', वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपको खुश देखकर अच्छा लगा', एक और ने लिखा, 'शांत जगह पर ही सुकून मिलता है।'
Image Source : Instagramदरअसल, समांथा रुथ हाल ही में एक ज्वेलरी ब्रांड के लॉन्च के लिए दुबई गई थीं। ये उसी वक्त की तस्वीरें हैं जहां एक्ट्रेस ने अकेले अपना समय बिताया। उनकी ये खूबसूरत फोटोज अबू धाबी में स्थित दुनिया के सबसे बड़े रेतीले रेगिस्तान एम्प्टी क्वार्टर की है।
Image Source : Instagramइंस्टाग्राम पर शेयर की गई छुट्टियों की फोटोज में एक्ट्रेस सुकून से रेगिस्तान में एंजॉय करते दिख रही हैं। हर तस्वीर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन पोज दिए हैं।
Image Source : Instagramकैरोसेल को शेयर करते हुए समांथा ने लिखा, 'यहां सब कुछ नया जैसा लगता है। कोई शोर नहीं, कोई भागदौड़ नहीं... शांत जगह है। सुकून और खूबसूरत पल।'
Image Source : Instagramसमांथा रुथ प्रभु लंबे समय से फिल्म निर्माता राज निदिमोरू को डेट करने की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि, अभी तक इस पर समांथा और राज चुप्पी साधे हुए हैं।
Image Source : Instagramप्राइम वीडियो के लिए द फैमिली मैन सीजन 2 और 'सिटाडेल: हनी बनी' के बाद, समांथा नेटफ्लिक्स के 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में नजर आने वाली हैं।
Image Source : InstagramNext : रणदीप हुडडा से जैकी श्रॉफ तक, ये सितारे करते हैं नेचर से प्यार