तो क्या नहीं बनेगा 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल? प्रोड्यूसर की इस बात से उठने लगे सवाल

तो क्या नहीं बनेगा 'सनम तेरी कसम' का सीक्वल? प्रोड्यूसर की इस बात से उठने लगे सवाल

Image Source : Instagram

सनम तेरी कसम को रिलीज के लगभग एक दशक बाद री-रिलीज किया गया और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Image Source : Instagram

फिल्म को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया। हैरानी की बात यह है कि 2016 की प्रतिक्रिया के उलट, इस बार दर्शक हर्षवर्द्धन राणे और मावरा होकेन की केमिस्ट्री पर फिदा हो गए।

Image Source : Instagram

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धमाल मचा रहा है।

Image Source : Instagram

री-रिलीज पर फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने इसके सीक्वल की ओर इशारा किया था, जिसने फैंस को खुश कर दिया।

Image Source : Instagram

लेकिन, अब फिल्म का सीक्वल खतरे में नजर आ रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने फिल्म को लेकर कॉपीराइट विवाद खड़ा कर दिया है। निर्माता का कहना है कि फिल्म के सीक्वल के राइट्स सिर्फ उनके पास हैं।

Image Source : Instagram

निर्माता दीपक मुकुट के अनुसार, फिल्म के अधिकार उनके पास हैं, न कि निर्देशक के पास और उनकी भागीदारी के बिना किसी भी सीक्वल की घोषणा नहीं हो सकती है!

Image Source : Instagram

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान दीपक मुकुट ने सनम तेरी कसम के सीक्वल पर बात की और कहा - 'सनम तेरी कसम का आईपी मेरा है क्योंकि मैं इसका निर्माता हूं। तो, सीक्वल या प्रीक्वल या रीमेक बनाने का अधिकार मेरे पास है।'

Image Source : Instagram

दीपक ने आगे कहा- 'वास्तव में, मैंने सितंबर 2024 में हर्षवर्धन राणे की मुख्य भूमिका के साथ सीक्वल की घोषणा की थी.. जहां तक ​​निर्देशकों की बात है, मेरी उनके साथ कोई चर्चा नहीं हुई है।'

Image Source : Instagram

दीपक कहते हैं- 'उन्होंने इस बारे में मुझसे मुलाकात या बात नहीं की है। मैंने अभी तक कोई डायरेक्टर फाइनल नहीं किया है।'

Image Source : Instagram

Next : छावा में लूटी वाहवाही, अब सिकंदर के सेट पर लौटीं रश्मिका मंदाना