

बॉलीवुड के नंबर वन 'खलनायक' संजय दत्त का आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस उन्हें बधाई दिए बिना कैसे रह सकते हैं।
Image Source : Instagramअपने फेवरेट स्टार को बर्थडे विश करने के लिए संजू बाबा के ढेरों फैंस उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर इकट्ठे हो गए।
Image Source : Instagramऐसे में संजय दत्त ने भी अपने फैंस की इच्छा का पूरा ध्यान रखा और घर के बाहर जुटे फैंस से मुलाकात की। यही नहीं, उन्होंने अपने फैंस से हाथ भी मिलाया और उनके इस प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा।
Image Source : Instagramइस मौके पर संजय दत्त मल्टीकलर हाफ शर्ट और डेनिम जींस में स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए। वह जैसे ही घर के बाहर निकले फैंस उनका नाम जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
Image Source : Instagramऐसे में संजू बाबा अपने घर की वॉल पर ही चढ़ गए और कुछ फैंस से हाथ भी मिलाया। दूसरी तरफ अभिनेता के फैंस उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते दिखे।
Image Source : Instagramसंजय दत्त से हैंडशेक करके उनके फैंस भी खुश हो गए। वहीं फैंस से हाथ मिलाने के बाद अभिनेता ने पैप्स को भी पोज दिए। हालांकि, इस दौरान उनकी पत्नी मान्यता या बच्चे उनके साथ नहीं दिखे।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर संजय दत्त के बर्थडे की ये तस्वीरें देखते ही देखते हर तरफ छा गईं। इन पर कमेंट करते हुए भी कई यूजर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।
Image Source : Instagramबता दें, संजय दत्त जल्दी ही 'KD - द डेविल' में नजर आएंगे, जिससे आज ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया है।
Image Source : Instagramअपकमिंग फिल्म में संजय दत्त धाक देवा का किरदार निभाएंगे। खुद अभिनेता ने भी रिटर्न गिफ्ट के तौर पर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये पोस्टर शेयर किया है।
Image Source : InstagramNext : धड़ाधड़ बदलती जा रही है 'तारक मेहता' की टप्पू सेना, बस बचे रह गए पुराने ये दो एक्टर