

संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी डेब्यू कर लिया है। इस शो में मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई हसीनाएं नजर आई हैं।
Image Source : Instagramसंजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' में अपनी भांजी शर्मिन सेगल को भी कास्ट किया। शर्मिन सेगल ने आलमजेब का रोल प्ले किया था।
Image Source : Instagramवहीं इन सबके बीच शर्मिन की 12 साल पुरानी और अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कुछ वायरल फोटोज में वह जाह्नवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramइस तस्वीर में उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो प्रियंका चोपड़ा संग मस्ती करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीरें देख आप उन्हें पहली बार में पहचान नहीं पाएंगे।
Image Source : Instagramशर्मिन इन तस्वीरों में 'हीरामंडी' की 'आलमजेब' से एकदम अलग नजर आ रही हैं। बता दें कि उनकी मां बेला सेगल, संजय लीला भंसाली की छोटी बहन हैं। शर्मिन की मां फिल्म एडिटर हैं और पिता दीपक अप्लॉज एंटरटेनमेंट के कॉटेंट हेड हैं।
Image Source : Instagramशर्मिन सेगल ने न्यूयॉर्क से एक्टिंग कोर्स किया है। बता दें कि शर्मिन ने 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' में असिस्टेंट डायरेक्टर बन अपने करियर की शुरुआत की।
Image Source : Instagram2019 में 'मलाल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। ये भंसाली की ही फिल्म थी। फिर वो 2022 में प्रतीक गांधी की 'अतिथि भूतो भव' में नेत्रा के रोल में नजर आईं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी के करियर को तबाह करेगी ये त्रिदेवियां