

सैफ अली खान, करीना कपूर, सोहा अली खान और पूरा खान पटौदी परिवार इस साल क्रिसमस की छुट्टियों को पूरे उत्साह के साथ मना रहा है। सोहा ने पटौदी हाउस की फेस्टिव झलकियाँ सोशल मीडिया पर साझा कीं।
Image Source : sakpataudi/Instagramसोहा अली खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में पटौदी हाउस क्रिसमस के लिए खूबसूरती से सजा हुआ नजर आया। जगमगाते क्रिसमस ट्री, लाइट्स और सजावट ने पूरे घर में फेस्टिव वाइब भर दी।
Image Source : sakpataudi/Instagramइंस्टाग्राम पोस्ट में करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर, जेह, शर्मिला टैगोर और इनाया को क्रिसमस ट्री सजाते, साथ वक्त बिताते और त्योहार की खुशियाँ मनाते देखा जा सकता है।
Image Source : sakpataudi/Instagramपहली तस्वीर में करीना ब्लैक टॉप और प्रिंटेड पैंट में रिलैक्स्ड दिखीं, जबकि सैफ ऑलिव सैटिन नाइट सूट में नजर आए। सोहा ने बच्चों के चेहरे दिल वाले इमोजी से ढके।
Image Source : sakpataudi/Instagramएक अन्य तस्वीर में सोहा अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ क्रिसमस ट्री के पास पोज देती दिखीं। शर्मिला टैगोर हरे-सुनहरे रंग की साड़ी में बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लगीं।
Image Source : sakpataudi/Instagramकुछ तस्वीरों में सैफ और सोहा बच्चों को लाइट्स, घंटियों और सजावटी सामान से क्रिसमस ट्री सजाने में मदद करते नजर आए, जिससे परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलक मिली।
Image Source : sakpataudi/Instagramफेस्टिव माहौल को और खास बनाते हुए, सांता क्लॉज़ भी जश्न में शामिल हुए। तस्वीरों में बच्चे सांता से बात करते और उनके बड़े सुनहरे बैग से तोहफे लेते दिखाई दिए।
Image Source : sakpataudi/InstagramNext : 2026 में आने वाली 10 फिल्में, जिनका है बेसब्री से इंतजार, वॉर-ड्रामा से सस्पेंस तक मिलेगा हर फ्लेवर का मनोरंजन